जयपुर शहर के 30% वाहनों की जब्त हो सकती है आरसी, जानिए क्या है वजह?
जयपुर में वाहनों की संख्या लगातार बेहताश बढ़ती जा रही है. (सांकेतिक तस्वीर)जयपुर में वाहनों की संख्या लगातार बेहताश बढ़ती जा रही है. (सांकेतिक तस्वीर) राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिन-प्रतिदिन पार्किंग और जाम के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. अगर हालात नहीं सुधरे तो वह दिन दूर नहीं जब जयपुर मेंं भी वाहनों को दिल्ली की तरह रेंग-रेंगकर चलना पड़ेगा. इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि परिवहन विभाग की ओर से पार्किंग के नियमों की कागजी खानापूर्ति तो करवा ली जाती है लेकिन सख्ती से इसकी पालना नहीं करवायी जा रही है. जयपुर. महानगरों में जाम के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. महानगरों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. केन्द्र सरकार के बनाए नियमों के मुताबिक महानगरों में वाहन खरीदने के समय उसके मालिक को क्षत्रीय परिवहन अधिकारी को पार्किंग के लिए एक एफिडेविट देना होता है. उसी के बाद नए वाहन का पंजीकरण सर्टिफिकेट जारी होती है. लेकिन जयपुर में इसकी पालना में महज खानापूर्ति की जा रही है. इसके चलते सड़कों से लेकर गलियों तक में लगातार पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है. अगर नियमों की सख्त...